#Mulayam Singh Yadav: नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर सैफई में उमड़ा कुनबा, भावुक अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि#



सैफई में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सैफई स्थित समाधि स्थल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर नेताजी को नमन किया।

सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव इस समय समाधि स्थल पर बने मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हैं। मंच से कार्यक्रम संचालित हो रहा है और प्रदेशभर से आए वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। लगभग 11 बजे मैनपुरी संसद डिंपल यादव परिवार की महिलाओं के साथ मंच पर पहुंची हैं।
