#Ayodhya: बीकापुर के गांव में संदिग्ध हालात में मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत, परिवार में कोहराम#



अयोध्या जिले की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कुढा कल्याणपुर चकडुहिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मामा, भांजे सहित तीन लोगों की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नफीस ने बताया कि गांव निवासी मोहम्मद तफसीर उर्फ छोटू के घर उनके जीजा अल्ताफ (22) पुत्र अब्बास निवासी गौहानी हैदरगंज अपने पत्नी व 7 माह के पुत्र अल्तमस के साथ बुधवार को आये थे।

