#शिक्षक रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित हुए डॉ.चन्द्रपाल राजभर#

सुल्तानपुर
जनपद सुल्तानपुर का मान सम्मान गौरव बढ़ाने वाले आर्टिस्ट,लेखन शिक्षक, डॉ.चन्द्रपाल राजभर को 5 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर फ्यूचर विश्वविद्यालय बरेली विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पंकज कुमार मिश्रा,जिला विद्यालय निरीक्षक(सहायक शिक्षा निदेशक बरेली) डॉ. अजीत कुमार, पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर, कुंवर महाराज सिंह (सदस्य विधान परिषद बरेली रामपुर) विधायक बरेली कैंट संजीव अग्रवाल, बेसिक एजुकेशन मोमेंट ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने मिलकर डॉक्टर चन्द्रपाल राजभर को फ्यूचर विश्वविद्यालय में शिक्षक रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया यह सम्मान डॉ. चन्द्रपाल राजभर को शिक्षक प्रशिक्षण, नामांकन, कायाकल्प, पर्यावरण, भाषा, स्वच्छता, बालिका शिक्षा, मिशन शक्ति, निपुण भारत मिशन, भारत स्काउट एण्ड गाइड, मध्यान्ह भोजन, शोध एवं नवाचार, शैक्षिक उन्नयन में शिक्षकों की भूमिका, शैक्षिक संगोष्ठी, कार्यशाला एवं शैक्षिक भ्रमण हेतु उनकी विशिष्ट सेवा एवं समर्पित सहयोग के लिये प्रदान किया गया इस सम्मान की खुशी जनपद के साथ-साथ समस्त देशवासियों को है ।