


(मुबारकपुर) आज़मगढ़ । जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं “आपरेशन सड़क पर सुरूर” अभियान के तहत मुबारकपुर थाना प्रभारी शशी मौली पांडे और चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीते हुए 35 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी को धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी तथा भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे में धुत पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि समाज में सकारात्मक माहौल बन सके और सड़क दुर्घटनाओं सहित अपराधों में कमी लाई जा सके।

