#श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार की देर रात्रि भजन संध्या जागरण का आयोजन#

रिपोर्टर अमित तिवारी
श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार की देर रात्रि भजन संध्या जागरण का आयोजन नगरपालिका स्थित मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित प्रतिमाओं के समीप देर रात्रि किया तक गया। जिसमें प्रसिद्ध कलाकार प्रियंका पांडेय एवं धीरज तिवारी ने प्यारा सजा है.…… आदि देवी गीतों को गाकर पुरा माहौल सनातनीय मय कर दिया। महिलाओं तथा पुरुषों ने खूब जमकर कलाकारों के साथ देवी गीतों में झुमते रहे।
देवी जागरण गीतों में कलाकारों ने माता दुर्गा स्वरूपा भगवती के चरणों में शीश नवाकर कर अनेकों भक्ति गीतों के माध्यम से खूबतालियां बटोरने का बदस्तूर कार्य देररात्रि होता रहा। सुरक्षा की दष्टि से शशि मौलि पांडेय चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा कि पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर अपनी निगाहें गड़ाए बैठे थे।
इस अवसर पर सुशील जायसवाल,विद्या सागर जयसवाल, विजय वर्मा जी ,बच्चू लाल जी, गोपाल जी,मनोज जयसवाल,किरन वर्मा,रतन लाल पटवा आदि ने देवी जागरण गीतों का श्रवण पान किया।