#मऊ गाजीपुर तिराहे पर मिट्टी लदी डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत,दूसरा घायल #

हरदसपुर के रहने वाले रवि राजभर (35) और रामाश्रय राजभर गैस सिलेंडर लेकर जा रहे थे जिसमें रवि राजभर की मौत हो गई, दोनों सगे भाई थे घटना की सूचना जब परिजनों को लगी तो मां और पत्नी दहाड़े मार कर रोने लगी और जिला अस्पताल पहुंचे ,आखिर प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा होता है किस शहर में खुलेआम अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं इन डंपरों को कोई रोकने वाला नहीं न ही खनन विभाग ने ही पुलिस प्रशासन, आखिर किसके सह पर चल रहा है अवैध खनन जिम्मेदार अधिकारी मौन आखिर जवाबदेही किसकी होगी