#हाथिया गांव के पास नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी पुलिस#

आजमगढ़ । आजमगढ़ जिले के हाथिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने गांव के पास बह रही नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को बहते हुए देखा। यह घटना रविवार सुबह की है, जब कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर नदी में बहते हुए शव पर पड़ी।
घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एलवल चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सूरज चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, उप निरीक्षक सूरज चौधरी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी है ताकि शव की पहचान हो सके ।