


आजमगढ़ जनपद के महुला देशी शऱाब के गोदाम में चोरी करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त से पुलिस की मुठभेड़ हुई है, यह मुठभेड़ लाटघाट महुला मुख्य हाईवे मार्ग पर पाण्डेय का पुरा पुल से लगभग 100 मीटर पश्चिम नहर के किनारे हुई है, मुठभेड़ में शिवम यादव पुत्र लालधर यादव, निवासी महुला डाड़ी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ के दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि 4 अन्य अभियुक्त अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे, तथा एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, घायल अभियुक्त शिवम यादव को इलाज हेतु सीएचसी अजमतगढ़ भेजा गया, अभियुक्त के कब्जे से 1 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट की पुलिस ने बरामद किया है, बता दें कि 31 जुलाई की रात लगभग 10:00 बजे के करीब हथियारबंद 6 बदमाश शराब की दुकान में चोरी करने की नीयत से घुसे थे, जिनका फुटेज सीसीटीवी कैमरा में भी आ गया था,

