#पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ इलामारन जी द्वारा आज दिनांक 26.07.2025 को पुलिस लाइन मऊ में रिक्रूट आरक्षियों के बैरक, मेस व प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया गया#

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ इलामारन जी द्वारा आज दिनांक 26.07.2025 को पुलिस लाइन मऊ में रिक्रूट आरक्षियों के बैरक, मेस व प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया गया। रिक्रूटों के लिए निर्धारित बैरक, भोजनालय, स्नानागार, पानी की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया।*_ प्रशिक्षण से सम्बंधित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व तत्परता से करें, ताकि रिक्रूट आरक्षियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। इस दौरान पुलिस लाइन के टिन सेड मे प्रशिक्षु आरक्षियो के साथ वार्ता कर उनका उत्साह वर्धन किया उनकी समस्याओं को सुना व निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित भी किया आर0टी0सी0 ट्रेनिंग के लिए रिक्रूटों को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने व बेसिक जानकारी का पालन करने हेतु ब्रीफ भी किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय, उ0नि0 इन्द्रजीत पटेल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।