आजमगढ़ : जनपद के वर्तमान समय में ग्राम जमालपुर बाजबहादुर में रहने वाले व ग्राम बीबीपुर कदीम तहबरपुर के मूल निवासी कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ एडवोकेट सतीश चंद श्रीवास्तव की सुपुत्री व भाजपा लालगंज -आजमगढ़ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की बड़ी बहन ने देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट बनने की कठिन प्रक्रिया को पूरी कर पंजीकृत एडवोकेट बन गयी है|
संध्या रानी श्रीवास्तव के पति रविकांत श्रीवास्तव वर्तमान में इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर दिल्ली मुख्यालय में कार्यरत है,
संध्या रानी श्रीवास्तव ने कहा की पूर्वांचल व खासकर आजमगढ़, गाजीपुर के लोगो को अब सुप्रीम कोर्ट मे मुकदमा लड़ने के लिए मँहगे खर्च नहीं करने होंगे लोगों को सर्वोच्च अदालत से न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करुँगी, एक एडवोकेट की बेटी होने के नाते बचपन से की न्यायिक प्रक्रिया के बारे में अच्छा अध्ययन रहा है उसका पूरा लाभ लेकर लोगों की मदद करुँगी, सीनियर एडवोकेट कुंवर अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन व सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष व सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान महामंत्री व सीनियर एडवोकेट विक्रांत यादव के सहयोग व आशीर्वाद के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया|