#आजमगढ़ एपीएस रेजिडेंशियल एकेडमी के छात्र मोहम्मद सायम ने नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया रैंक 3883 और कैटिगरी रैंक 335 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान#

आजमगढ़ कोटिला चेकपोस्ट स्थित एपीएस रेजिडेंशियल एकेडमी ने एक बार फिर यह सिदध कर दिया है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और गुणवत्ता शिक्षा से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। नीट यूजी 2025 के ताज़ा घोषित परिणामों में संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जनपद का मान बढ़ाया है।

इस वर्ष अकादमी से 22 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 8 छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इनमें से 4 विद्यार्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलने की प्रबल संभावना है। सबसे गौरव की बात यह है कि मोहम्मद सैयम ने 578/720 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया जनरल रैंक 3883 और कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 335 हासिल की है, जो अपने आप में एक ऐतिहाँसिक उपलब्धि है।

इन छात्रों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन मोहम्मद सायम 578, फराह दीबा 541, अक्सा परवीन 533, मोहम्मद सादिक 524

सानिया अमजद 519, फाइज़ा 519, मोहम्मद मुजाहिद 516, रुकैय्या साकिब 5041

संस्था के फाउंडर चेयरमैन
शाह अलम (गुड्डू जमाली) ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि “हम अपने छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। ऐ पी एस रेजिडेंशियल एकॅडमी की स्थापना का उ‌द्देश्य ही यह रहा है कि ग्रामीण एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन देकर उन्हें उनके सपनों की उड़ान भरने का अवसर दिया जाए। आज का यह परिणाम हमारे उसी संकल्प की सि‌द्धि की और एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम है।”

संस्था के सेक्रेटरी/मैनेजर मोहम्मद नोमान ने छात्रों की सफलता पे उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ‘हम माता-पिता, शिक्षकों और समन्वयकों के बहुमूल्य समर्थन के लिए आभारी हैं। यह सफलता आप सभी के सहयोग का परिणाम है।” उन्होंने उन छात्रों को भी प्रोत्साहित किया जो इस बार सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा, “निराश होने की जरूरत नहीं है। धैर्य और कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को जरूर प्राप्त करें।”

संस्था के डॉयरेक्टर ग्यास असद ने कहा ‘हम छात्रों की इस उपलब्धि को उनके निरंतर परिश्रम, माता-पिता के सहयोग और हमारे अनुभवी शिक्षकों की मेहनत का प्रतिफल मानते हैं। भविष्य में भी हमारी संस्थान इसी ऊर्जा के साथ छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करता रहेगा।

संवाददाता अमित खरवार