#टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की दुल्हनिया बनेगी सांसद प्रिया सरोज#

क्रिकेट और राजनीति का सबसे सुपरहिट मिलन होने जा रहा है..!!

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की दुल्हनिया बनेगी सांसद प्रिया सरोज ..!!

टीम इंडिया के धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दोनों की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ के एक बड़े होटल में होगी।

शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में तय की गई है।
यह जानकारी प्रिया के पिता, विधायक तूफानी सरोज के करीबी सूत्रों ने दी है। इस कपल की शादी की चर्चाएं पहले भी सुर्खियों में रही हैं।