#भारत माता की जय के नारों के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा#

बरेली
रिपोर्ट- सुमित श्रीवास्तव

भारत माता की जय के नारों के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी महानगर के दीनदयाल मंडल में “तिरंगा यात्रा” निकल गई भारत माता की जय के नारे लगे और भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन किया । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ माताओं बहनों के सुहाग का गौरव, राष्ट्ररक्षा की प्रतिज्ञा और हमारी सेनाओं के शौर्य की अद्भुत मिसाल है।यह आयोजन न केवल जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करता है, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है।जय हिन्द! तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, प्रभु दयाल लोधी, शशि वाला राठी,डॉक्टर हुडा, अरविंद वर्मा, रूप किशोर लोधी, केशव गुप्ता, जफर बैग , अंकुर मित्तल, दीपक राठौर एवं समस्त मंडल के पदाधिकारी व पाषर्दगण मौजूद रहे.