#मिर्जापुर में भीषण हादसा: एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, गर्भवती समेत चार की मौत; जेसीबी से निकाले गए शव#



सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से शनिवार की सुबह गर्भवती महिला को बनारस ले जाते समय एंबुलेंस पर गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। हादसा अहरौरा-वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास हुआ। हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। भीषण हादसे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से शनिवार की सुबह गर्भवती महिला को रेफर किया गया। गर्भवती महिला के परिवार के तीन सदस्य भी एंबुलेंस में बैठे थे। एंबुलेंस चालक अपने एक साथी के साथ सभी को लेकर बनारस अस्पताल जा रहा था।
जेसीबी की मदद से निकाले गए लोग
