#UP: प्रेमी के साथ रहना चाहती थी..पति की दर्दनाक माैत, बेटे ने बताया पुलिस को चाैंकाने वाला सच; पत्नी गिरफ्तार#



मैनपुरी के करहल के ओमनगर के कमलेश की मृत्यु के संबंध में बुधवार को करहल थाने में आरोपी पत्नी संगीता और उसके प्रेमी सुजीत के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। सुजीत की तलाश जारी है। मृतक के चचेरे भाई ने केस में आरोप लगाया कि संगीता तलाक देने का कमलेश पर दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने विषाक्त खाकर अपनी जान दी। बुधवार शाम को कमलेश के शव अंतिम संस्कार हुआ। मृतक का बेटा आदित्य और बेटी कनक का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसपी देहात राहुल मिठासने बताया कि 36 वर्षीय कमलेश गुप्ता उर्फ लालजी गुप्ता निवासी ओमनगर, करहल की मौत के संबंध में मृतक के बेटे आदित्य ने पुलिस को बताया था कि खुद मां ने पिता को जहर दिया है। मंगलवार रात तक पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप था।
