


आजमगढ । शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के अभियोग में 25 हजार रूपयें के इनामिया शातिर अपराधी अर्जुन चौहान उर्फ सच्चिदानन्द चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी कोकिलापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया है, बता दें कि दिनांक 10.12.2024 को उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय हमराह चौकी प्रभारी मुसेपुर तथा उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द चौकी प्रभारी रोडवेज मय हमराह के साथ बाग लखराव पुलिया के पास से 09 अभियुक्त को कुल 07 अदद चोरी की मोटर साइकिल , 02 अदद अवैध तमन्चा व कारतूस तथा कुल 118 अदद अन्य मोटर साइकिल पार्ट्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसमें अभियुक्त 1.अर्जुन चौहान उर्फ सच्चिदानन्द चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी कोकिलापार थाना जीयनपुर व चौहान पुत्र संतलाल चौहान निवासी ग्राम इदिलपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ फरार चल रहे थे,

