#एक बच्चे की मा आशिक संघ हुई फरार , फरार महिला की मां और उसके पति ने पुलिस और मीडिया से लगाई न्याय की गुहार#


रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के हरखपुर निवासी महेस् सरोज पुत्र राम सिंगार् सरोज ने एक पर्थना पत्र देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी सीमा देवी पुत्री स्वर्गीय बिजयी सरोज निवासी पतीला गौसपुर जो एक बच्चे की मां है अपने आशिक के साथ फरार हो गई। महेश ने बताया कि लगभग 7 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पति-पत्नी से एक संतान भी पैदा हुई, जिसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई जा रही है। जिस समय सीमा अपना घर छोड़कर फरार हुई उस समय उसका पति महेश मुंबई में काम कर रहा था। जैसे ही उसे पत्नी को फरार होने का पता चला उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। वह भाग कर अपने घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर और साथ में सारा जेवर पैसा लेकर अपने आशिक के साथ फरार हो गई है। दूसरी तरफ फरार सीमा की मां ने भी मीडिया और पुलिस से बताया है कि उसकी बेटी मायके से भी उसका जेवर और रुपिया लेकर फरार है। इस संबंध में फरार सीमा की मां ने आजमगढ़ जिले में संबंधित अधिकारी और मीडिया से न्याय की गुहार लगाई तो वही फरार महिला के पति ने बिलरियागंज थाने पर पहुंचकर अपनी सास के साथ एक प्रार्थना पत्र देकर बिलरियागंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे व मीडिया से न्याय की गुहार लगाइ है समाचार लिखे जाने तक फरार सीमा से संपर्क नहीं हो पाया है किंतु उसका पति उसके भाई और उसकी मां काफी परेशान है भाई ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि मेरी बहन का अपहरण किया गया है। प्रशासन अगर ध्यान नहीं दिया तो इस मामले में कुछ भी हो सकता है। हकीकत क्या है यह तो जब आरोपित सीमा सामने आएगी तभी उसके बयान से कुछ और पता चलेगा।