#ब्यापार मंडल के लिए विशाल जायसवाल अध्यक्ष अंबिका प्रजापति महामंत्री और वीरेंद्र वर्मा हुए कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत#

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़

आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में व्यापार मंडल के पद पर तीन पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ है।
यह जानकारी देते हुए आजमगढ़ व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के लिए अध्यक्ष पद पर विशाल जायसवाल और महामंत्री पद पर अंबिका प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र वर्मा को मनोनीत किया गया है उन्होंने बताया कि यह मनोनयन विगत जुलाई महीने में ही हो गया था किंतु बिलरियागंज बाजार में कुछ लोग मनमानी तरीके से व्यापारियों की बैठक करके अवैध तरीके से व्यापार मंडल का चुनाव कराए हैं। जो मान्य नहीं है क्योंकि व्यापार मंडल के चुनाव के लिए कुछ नियम और शर्तें होती हैं जिसे चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारी को पालन करना होता है। किंतु बिलरियागंज बाजार में व्यापार मंडल का चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों ने न तो इस नियम कानून का पालन किया और नहीं जिले से किसी व्यापार मंडल अधिकारी को चुनाव में बुलाए और नहीं किसी को सूचित करना उचित समझा। किंतु जैसे ही हम लोगों को पता चला कि बिलरियागंज बाजार में व्यापार मंडल का चुनाव हुआ है जिसमें सिर्फ अध्यक्ष का चुनाव हुआ है जो पूरी तरह से गलत है। ब्यापार मंडल इस चुनाव को मान्यता नाही देता है और नहीं भविष्य में इस तरह की गलती करने वालों को व्यापार मंडल पदाधिकारी के लिए किसी पद पर मनोनीत करेगा। यह और बात है कि बिलरियागंज के व्यापारी व्यापार मंडल के नियम का पालन करते हुए अपने तरीके से व्यापार मंडल का चुनाव करेंगे और उसके बीच वह लोग किसी पदाधिकारी को चुनेंगे तो हम उनको मानने के लिए बाध्य होंगे। क्योंकि नियम और कानून से हटकर न कोई काम किया गया है और नहीं भविष्य में किया जाएगा । उन्होंने कहा कि बिलरियागंज बाजार में कुछ ऐसे लोग हैं जो उल्टा सीधा कार्य करके व्यापार मंडल को बदनाम करना चाहते हैं जिसे व्यापार मंडल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।