#Delhi Crime: ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी, एक इशारे पर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़; तीन महिलाएं गिरफ्तार#

दिल्ली पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में जानकारी दी।

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के जगतपुरी इलाके में देह व्यापार चल रहा था, जिसे तीन महिलाएं चला रही थीं। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस कर्मियों की एक टीम ने मंगलवार शाम जगतपुरी के एक फ्लैट पर छापा मारा।