#देश विरोधी नारे लगाते VIDEO वायरल, देशद्रोह में FIR दर्ज; पुलिस ने कई संदिग्ध उठाए#

 थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ असमाजिक तत्व युवक तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो में कुछ असमाजिक तत्व हाथों में तमंचे व डंडे लेकर देश विरोधी नारे लगा रहें।

वीडियो में फिल्मी स्टाइल में कुछ युवक पीछे खड़े किशोरों का नेतृत्व करता दिख रहा है। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया और अज्ञात पर देशद्रोह की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को उठाया है। जिनकी वीडियो फुटेज से पहचान की जा रही है।