#UP: ‘चुनाव प्रभावित कर रही पुलिस, सपा कार्यकर्ताओं को उठाया’; मतदान से पहले शिवपाल यादव का बड़ा आरोप#

बदायूं में मतदान से पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानेदार चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। पुलिस ने सपा समर्थकों के घरों पर छापा मारा, तो कई के घरों में तोड़फोड़ की। यहां तक 40 कार्यकर्ताओं को बेवजह थाने उठाकर ले गई। जब जानकारी करने के लिए कॉल की गई तो थानेदारों के सीयूजी नंबर बंद थे। जनप्रतिनिधियों, प्रत्याशी का एसओ कॉल नहीं उठाएंगे तो क्या होगा? रात दो बजे एसएसपी की कॉल रिसीव हुई।


सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम मनोज कुमार से मिलकर यह शिकायत की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में पूरी जानकारी दी। शिवपाल ने कहा कि जिले में पुलिस, सरकार के दबाव में काम कर रही है। यही वजह है कि शहर कोतवाली, थाना मूसाझाग, बिनावर, कुंवरगांव, रजपुरा, सहसवान, वजीरगंज के थानाध्यक्ष लगातार सपा समर्थकों के घर दबिश दे रहे हैं।