#Bareilly Lok Sabha Seat : बरेली में गरजे अखिलेश, कहा; उनकी फिल्म कहानी फ्लॉप हो चुकी है, अब कोई सुनना नहीं चाहता#

अखिलेश यादव ने बरेली में जमकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस दल का आसमान छूता अहंकार है उसे बरेली की जनता जमीन पर लाने का काम करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाईयों के अंदर दरार है, वे एक दूसरे को सुरमा लगा रहे हैं।
यह चुनाव आने वाली पीढ़ी का भी है : अखिलेश
अखिलेश ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ी का भी है। यह चुनाव संविधान बचाने का है, लोकतंत्र बचाने का है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र संविधान मंथन का भी है। उन्होंने कहा कि हम लोग संविधान को बचाना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि लखनऊ वाले बहुत बार आए होंगे आसपास सुना है दिल्ली वाले आए थे, केवल एक किमी में घूमकर चले गए। मंच पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि उनकी फिल्म कहानी फ्लॉप हो चुकी है। अब कोई उनकी झूठी कहानी सुनना नही चाहता है