#सुबह-सुबह मकान के पीछे से आई रोने की आवाज, लोग पहुंचे तो पत्थरों के बीच खून से लथपथ मिली तीन साल की मासूम; सच्चाई जान…#

। गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

बच्ची खून से लथपथ हालत में पत्थरों के बीच में फंसी हुई मिली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित अभी फरार है।

भोंडसी थाना क्षेत्र में एक पीड़ित परिवार के साथ ही एक युवक रह रहा था। बृहस्पतिवार रात काे पीड़ित बेटी गायब हो गई थी।

बच्ची के रोने की आवाज आई तो…
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मकान के पीछे बच्ची की रोने के आवाज आई तो ग्रामीणों ने पत्थरों में फंसी खून में लथपथ बच्ची को बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म
भोंडसी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित पिछले दो साल से युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा है। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।

पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीया युवती ने बताया कि वह एक मॉल में नौकरी करती है। वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दो साल से संबंध बनाता रहा है।