#Delhi Crime: शादी का झांसा देकर युवती से बीते चार महीने से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर की पिटाई; आरोपी गिरफ्तार#

मंडावली इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपित ने शादी करने से इनकार करते हुए उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर मंडावली थाना पुलिस ने आरोपित आरोपी जीशान मलिक उर्फ अयान (24) के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है। चार माह पहले ही पीड़िता की आरोपित से दोस्ती हुई थी।

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे शादी का भरोसा दिया। फिर आरोपित अक्सर उसके साथ ऐसा करने लगा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। गत नौ फरवरी को उसने आरोपित को इस बारे में जानकारी दी तो वह भड़क गया और शादी से करने इनकार कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस को कर दी। उस आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।