#भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने की कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की मांग,कांग्रेस नेता ने किया खुलकर सपोर्ट#

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है।राम मंदिर के बाद अब मथुरा के कृष्ण मंदिर की मांग जोर पकड़ती हुई नजर आ रही है। आज अयोध्या में मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की मांग की।

कुछ और किया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह निश्चित रूप से वहां होना चाहिए।मथुरा और वृंदावन मंदिरों के शहर हैं। यहां बहुत सारे मंदिर हैं,लेकिन वर्षों पहले कृष्ण जन्मस्थल को नष्ट कर दिया गया था और वहां एक मस्जिद बनाई गई थी। इसलिए लोगों को आपत्ति है।अच्छा होगा अगर इसका समाधान हो जाए क्योंकि यह जन्मस्थल भगवान कृष्ण का स्थान है।वहां एक सुंदर मंदिर है,लेकिन कुछ और किया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा।

कांग्रेस नेता टीएस देव सिंह ने किया समर्थन

भाजपा सांसद हेमा मालिनी के बयान पर कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सिर्फ ये दो या तीन मंदिर ही क्यों,हजारों मंदिर बनने चाहिए और बन रहे हैं। मैंने भी आसपास के 200 मंदिरों के निर्माण में योगदान दिया है।यह एक सतत प्रक्रिया है।टीएस देव ने कहा कि भाजपा, आरएसएस और वीएचपी की मदद से 2 या 3 मंदिरों के निर्माण का प्रचार कर रही है। वे धर्म को अपने तक सीमित रखने की कोशिश कर रहे हैं। यह आपत्तिजनक है। धर्म है, यह सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में नहीं है, यह पूरे देश के बारे में हैं।