#चित्रगुप्त चौक पर युवा संगठन ने किया खिचड़ी वितरण#

बरेली।
सुमित श्रीवास्तव।

चित्रगुप्त चौक पर युवा संगठन ने किया खिचड़ी वितरण
आज मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में श्री चित्रगुप्त चौक निकट कोहाड़ापीर पैट्रोल पंप पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आमंत्रित अतिथियों के साथ सहभोज हुआ तथा सम्मानित जनता को खिचड़ी वितरित की गई। सर्वप्रथम अध्यक्ष डॉ अंशू दीपक सक्सेना एवं अनुज सक्सेना ने मंदिर में खिचड़ी का भोग लगवाया उसके टीम के सभी महिला पुरुष पदाधिकारियों ने मिलकर जनता में खिचड़ी वितरण किया

इस अवसर पर अतिथिगणों के साथ खिचड़ी सहभोज भी किया गया।

कार्यक्रम में मंडल एवं जिले के समस्त पदाधिकारी श्री तपस जौहरी, श्री उद्देश्य सक्सेना,श्री अंकुर सक्सेना,श्री प्रदीप कुमार सक्सेना, श्री मोहित सक्सेना, श्री मनु कृष्णा सक्सेना, श्री अभिषेक सक्सेना, श्री विनीत मोहन सक्सेना, महिला मोर्चा से श्रीमती गौरी सक्सेना, श्रीमती प्रीति सक्सेना, श्रीमती अर्चना सक्सेना, श्रीमती धीरज सक्सेना, श्रीमती शोभा सक्सेना आदि समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ अंशू दीपक सक्सेना (आरव)
(प्रदेश अध्यक्ष उ॰प्र॰)युवा प
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट
राजनैतिक सदस्य एवं कार्यकर्ता भाजपा
संचालक युवा शक्ति एवं समाजसेवी.