चौधरी जयन्त जी का 43वां जन्मदिन केक काटकर मनाया

शमीम अंसारी की रिपोर्ट

गाजीपुर:कासिमाबाद विकासखण्ड के फौजदार सर्वहारा विद्यालय परिसर में रालोद मुखिया चौधरी जयन्त जी का 43वां जन्मदिन केक काटकर मनाया।इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव हैसी ने कहा कि आने वाले समय में नौजवानों किसानों के भविष्य के रूप में उभरकर चौधरी साहब आ रहे हैं।आज नहीं तो कल नौजवानों,किसानों के दिलों की धड़कन साबित होंगे।प्रदेश में कहीं भी पीड़ित परिवार के दुख दर्द को बांटने के लिए सबसे पहले पहुंचने वाले नेता बन गए हैं।हाथरस का मनीषा कांड किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर किया गया नरसंहार तथा किसान आंदोलन क्यों न रहा हो।कार्यक्रम में बच्चों ने भी अपने कला का प्रदर्शन करते हुए भाग लिया।इस मौके पर मुन्ना यादव,अरविंद कुमार, महेंद्र यादव पारा,कुंज बिहारी प्रजापति,राम दरस राम, शशिकांत यादव,सरवन यादव चिंटू प्रजापति,दूधनाथ यादव, बतूल फातमा,सबीना खातून, संध्या गौड़,सूर्यजीत रामाश्रय आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किया।