#आजमगढ़ फिर सामने आया तीन तलाक का मामला पीड़िता ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार #

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के हीरनई गुल्लीगढ़ की निवासिनी पीड़ित महिला ने अपने बच्चों के साथ बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

:SP ऑफिस पहुंची पीड़िता सबीना बानो के अनुसार उसके ससुराल वाले और पति दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसके दो बच्चे हैं। जिनको साथ लेकर चले जाने के लिए कहते हैं। पीड़िता के अनुसार उसके पति ने जबरदस्ती उससे शादी की थी। पीड़िता की बहन की भी शादी उसी घर में हुई थी। जिसके चलते परिचय हुआ और परिजनों की मर्जी के खिलाफ उसका पति जबरन भगाकर ले जाकर शादी किया था। मायका भी छुड़वा दिया था। अब बच्चे बड़े हो गए हैं। उनको कहीं स्कूल में दाखिला भी नहीं दिलाया गया। जबकि पीड़िता का पति जेठ के बच्चों को पढ़ाता है। पीड़िता की बहन की भी उसी घर में शादी हुई है लेकिन इस मामले में वह मजबूर है। पीड़िता के अनुसार उसका पति उसको सऊदी अरब से डाक से तीन तलाक लिखकर भेज दिया है। अब न तो ससुराल में रहने दी जा रही है और मायका भी उसका छूट गया है। अब वह कहां जाए। सुनते हैं पीड़िता ने इस मामले में क्या जानकारी दी।