#शहर में रहस्यमयी धमाके से फैली सनसनी, नहीं पता चली वजह.#

बरेली.
सुमित श्रीवास्तव-News9Bharat

शहर में रहस्यमयी धमाके से फैली सनसनी, नहीं पता चली वजह.

बरेली।
शहर में कई जगह हुए धमाकों से पूरे शहर में सनसनी फैली रही। लगातार मिल रही धमाकों की सूचना के बाद पुलिस भी अलग अलग जगहों पर दौड़ती रही। लेकिन पुलिस धमाकों का सही कारण पता लगाने में नाकामयाब रही।

गौरतलब हो कि सुबह करीब 10 बजे के करीब एयर फोर्स के पास लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी थी। धमाके की आवाज आने के बाद स्थानीय लोगों में हडकंप मच गया था। सही जानकारी लेने के लिए कई लोगों ने इज्जतनगर थाने में भी फोन कर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन थाने से भी लोगों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। दूसरा धमाका संजय नगर और तीसरा धमाका रोहिलखंड एरिया में सुनाई दिया। वहीं चौथा धमाका किला क्षेत्र में सुनाई दिया।

थाने से जानकारी लेने में जुटे लोग
धमाकों की आवाज सुनने के बाद पूरे शहर में भय का माहौल बन गया था। सही जानकारी लेने के लिए लोग संबंधित थाने में फोन कर धमाके की जानकारी लेनी शुरू कर दी। हालांकि थाने से लोगों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लगातार आ रहे फोन के बाद पुलिस भी जगह जगह जानकारी लेने में लगी रही लेकिन कोई भी सही जानकारी नहीं मिल सकी।

सोशल मीडिया पर धमाकों को लेकर लोगों ने किया पोस्ट
धमाकों की आवाज आने के बाद से सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाहएं फैलती रहीं। कई लोगों ने अपने व्हाट्एसप स्टेटस, फेसबुक और इंस्टग्राम पर धमाकों को लेकर पोस्ट की है। धमाकों को लेकर पुलिस-प्रशासन सहित आम लोगों के बीच कोतुहल का विषय बन गया है। हालांकि देर शाम तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका।

सोनिक बूम की रही चर्चा
धमाकों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं मिल सकी है लेकिन सोशल मीडिया पर सोनिक बूम की चर्चा होती रही। बता दे सोनिक बूम सुपरसोनिक विमान द्वारा उत्तपन्न ध्वनी को कहते हैं। यह ध्वनी तब सुनाई देती है जब कोई सुपरसोनिक विमन ध्वनी की गति से तेज गति में कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है। उस समय धमाके की तरह आवाज महसूस होती है।