जननेता थे चौधरी चरण सिंह, किसानों को नई दिशा देने का किया कार्य : बलराम यादव

– अतरौलिया के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री की 119 वां जन्म दिवस

अतरौलिया, आज़मगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह का 119 वां जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री बलराम यादव ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें जननेता बताया।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह इस देश के प्रधानमंत्री के अलावा किसान नेता एवं किसानों के मसीहा भी थे। उन्होंने किसान हित के लिए बहुत सारे कार्य किए एवं किसानों को एक नई दिशा देने का भी कार्य किया। चौधरी चरण सिंह को अपना आदर्श मानते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की पूरी कोशिश हम लोग करते हैं। समाजवादी पार्टी की जब भी सरकार बनती है तो किसान हित की बात करती है तथा किसानों के लिए कार्य करती है। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति राधेश्याम यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया गौड़, संजय मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, नरसिंह कन्नौजिया, आशीष यादव, गब्बर यादव, संजय, महेंद्र यादव सहित आदि लोग उपस्थित थे।