#अयोध्या पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा को लेकर समस्त थाना क्षेत्र में नारी सुरक्षा बल/महिला बीट पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान#

मिशन-शक्ति अभियान के अर्न्तगत अयोध्या नारी सुरक्षा दल व महिला बीट पुलिस दल द्वारा महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरुक, एन्टी रोमियो पुलिस ने स्कूलों के आसपास अभियान चलाकर संदिग्धो को दी कड़ी चेतवानी। एन्टी रोमियो अभियान के तहत जनपद अयोध्या के समस्त थानों की महिला पुलिस दल व नारी सुरक्षा दल द्वारा अभियान चला कर महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090, यूपी-112,181,1076 आदि नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर नारी सुरक्षा संबंधित अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में भी जानकारी दिया गया।यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।
सम्बाददाता-सुदीप विश्वास