#Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति के सिंपल लुक ने किया फैंस को निराश, कहा- ‘ब्राइडल ग्लो ही नहीं है’#

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने जन्मों-जन्मों के लिए दूसरे का हाथ थाम लिया है। इस शादी के साक्षी उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार बने, जिनकी मौजदूगी में कपल ने सात फेरे लिए। फैंस परिणीति की शादी की एक-एक अपडेट के इंतजार में रहे। एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक सामने आ चुका है। इससे पहले रिसेप्शन पार्टी से परिणीति और राघव का लुक आउट हुआ था। मिसेज चड्ढा यानी कि परिणीति ने उदयपुर के लीला पैलेस में रॉयल शादी की। उनकी वेडिंग में राजनीति और फिल्म जगत के नामी लोग शामिल हुए। फैंस एक्ट्रेस की शादी से जुड़ी हर एक डिटेल को जानने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार टकटकी लगाए बैठे रहे। सोमवार सुबह एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर एक से बढ़कर एक कमेंट आए। लेकिन फैंस को परिणीति दुल्हन के लिबास में जितनी पसंद आईं, उतना अच्छा लुक रिसेप्शन पार्टी से नहीं लगा। एक्ट्रेस को कई यूजर्स ने ट्रोल किया है। परिणीति ने अपनी शादी के लिए जहां पेस्टल कलर के आउटफिट को चुना। वहीं, रिसेप्शन लुक उन्होंने सिंपल रखा। एक्ट्रेस ने लाइट पीच कलर की शिमरी साड़ी पर केप स्टाइल ब्लाउज कॉम्बिनेशन को कैरी किया था। यह पेस्टल साड़ी थी। ऐसे लुक को कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा जैसे सितारों ने भी अपनी शादी में कैरी किया था। परिणीति को भी उसी तरह के लुक में देख फैंस ने बधाई देने के साथ ही ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया कि एक्ट्रेस के चेहरे से ब्राइडल ग्लो गायब है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बेकार आउटफिट।’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, ’10 रुपये की साड़ी पहनी वो भी एकदम बकवास।’ एक यूजर ने एक्ट्रेस को नसीहत दी कि उन्हें थोड़ा तो सज लेना चाहिए था। उन्होंने लिखा ‘वह और अच्छा कर सकती थी! मुझे वह कितनी पसंद है, लेकिन सिंपल लगने के चक्कर में वेडिंग डे पर इतना सिंपल लुक? थोड़ा तो सज लेते।’ राघव-परिणीति की शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान सिंह, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा सहित कई नामी लोगों ने शिरकत की थी।