#यूपी की घोसी और झारखंड की डुमरी सीट पर फंसा पेंच, सात में से तीन सीटों पर भाजपा की जीत#

8 Sept 2023
2:15:15 PM
Bypoll result 2023 LIVE: सात विधानसभा सीटों में से भाजपा ने तीन सीटों पर दर्ज की जीत
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। भाजपा ने तीन सीटों (त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर) पर, जबकि कांग्रेस ने एक सीट (केरल की पुथुपल्ली) पर जीत दर्ज की है। यूपी की घोसी सीट पर सपा, झारखंड की डुमरी सीट पर झामुमो और बंगाल में टीएमसी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इन सभी सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव हुआ था।

8 Sept 2023
1:55:45 PM
Dumri Bypoll Result 2023: डुमरी सीट से उम्मीदवार यशोदा देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट पर 18 राउंड की मतणना के बाद झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 6536 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 72042 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 65506 मत मिले हैं।

8 Sept 2023
1:48:09 PM
Ghosi Bypolls Result 2023: घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 19028 मतों से आगे
मऊ की घोसी सीट से 14वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 19028 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 54963 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 35935 वोट मिले हैं।

8 Sept 2023
1:32:31 PM
Dhupguri Bypoll Result 2023: बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार 354 मतों से आगे
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय सातवें राउंड की मतगणना के बाद 2931 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 72440 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 69509 वोट मिले हैं।

8 Sept 2023
1:21:55 PM
Bageshwar Bypoll Result 2023: बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 2726 मतों से आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 13वें राउंड की मतगणना के बाद 2726 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 31411 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 28685 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1189 लोगों ने दबाया है। अभी एक राउंड की मतगणना बाकी है।

8 Sept 2023
1:17:22 PM
Puthupally Bypoll Result 2023: पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन को मिली जीत
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 36667 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 78649 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 41982 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6486 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।

8 Sept 2023
1:14:14 PM
Dumri Bypoll Results 2023: डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट पर 10वें राउंड की मतणना के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 6946 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 39370 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 32424 मत मिले हैं।

8 Sept 2023
1:11:14 PM
Ghosi Bypolls Result 2023: घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 18215 मतों से आगे
मऊ की घोसी सीट से 12वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 182159 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 48202 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 29987 वोट मिले हैं।

8 Sept 2023
12:53:07 PM
Dhupguri Bypoll Result 2023: बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार 354 मतों से आगे
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार तापसी राय से 3720 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पांच सितंबर को वोट डाले गए थे।

8 Sept 2023
12:50:15 PM
Bageshwar Bypoll Result 2023: बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 2259 मतों से आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 2259 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 27123 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 24864 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1060 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
12:47:06 PM
Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 12139 मतों से आगे
मऊ की घोसी सीट से दसवें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 12139 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 38635 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 26496 वोट मिले हैं। नोटा को 577 मत मिले हैं।

8 Sept 2023
12:41:19 PM
Dhupguri Bypoll Result 2023: बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार 354 मतों से आगे
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय 354 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 39160 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 38806 वोट मिले हैं। वहीं, 574 मत नोटा को मिले हैं।

8 Sept 2023
12:36:36 PM
Puthupally Bypoll Result 2023: पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन जीते
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 36454 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 78098 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 41644 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6447 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।

8 Sept 2023
12:32:01 PM
Dumri Bypoll Results 2023: डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट से सातवें राउंड के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 1551 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 25557 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 24006 मत मिले हैं। वहीं, 1083 मत नोटा को मिले हैं।

8 Sept 2023
12:29:48 PM
Dumri Bypoll Result LIVE: डुमरी उपचुनाव में NDA प्रत्याशी आगे
डुमरी उपचुनाव में आठवें राउंड में बेबी देवी को 26794 वोट और एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी को 29633 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 2839 के अंतर से आगे हैं।

8 Sept 2023
12:21:35 PM
Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी उपचुनाव में 9342 मत से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे
घोसी उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना हो चुकी है। सपा के सुधाकर सिंह को 34017 मत और भाजपा के दारा सिंह को 24675 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 9342 मत से आगे हैं।

8 Sept 2023
12:12:02 PM
By Election Result 2023 LIVE: सातों सीटों पर अभी ये है हाल
त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिल चुकी है। यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 6885 वोटों से भाजपा के दारा सिंह से आगे है। वहीं, बंगाल में अब टीएमसी उम्मीदवार आगे हो गए हैं। डुमरी में जेएमएम, केरल में कांग्रेस और उत्तराखंड में भाजपा आगे है।

8 Sept 2023
12:02:08 PM
Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 6885 मतों से आगे
मऊ की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 6885 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 29030 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 22145 वोट मिले हैं। वहीं, 475 मत नोटा को मिले हैं।

8 Sept 2023
11:59:34 AM
Puthupally Bypoll Result 2023: पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 31029 मतों से आगे
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 31029 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 66112 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 35083 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 5537 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।

8 Sept 2023
11:56:25 AM
Dumri By Election Result 2023: डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट से सातवें राउंड की मतगणना के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 1551 आगे चल रही हैं। उन्हें 24006 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 25557 मत मिले हैं।

8 Sept 2023
11:54:43 AM
Dumri Bypoll Result 2023: डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 2469 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 22772 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 20303 मत मिले हैं। वहीं, 948 मत नोटा को मिले हैं।

8 Sept 2023
11:46:46 AM
Tripura Bypoll Result 2023 LIVE: त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट पर भाजपा ने दर्ज की जीत
त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट भाजपा ने जीत ली है। धनपुर से भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने 18 हजार 871 मतों से माकपा उम्मीदवार कौशिक चंद्र को हराया। देबनाथ को 30017 मत मिले, जबकि कौशिक को 11146 वोट से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, बॉक्सानगर सीट से भाजपा प्रत्याशी तफज्जल हुसैन ने 30 हजार 237 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 34416 मत मिले, जबकि माकपा उम्मीदवार मिजान हुसैन को 3909 मत ही मिले।

8 Sept 2023
11:39:51 AM
Dumri Bypoll Results 2023: डुमरी सीट से बेबी देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 670 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 14661 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 13991 मत मिले हैं। नोटा का बटन 618 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
11:30:48 AM
Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी सीट पर लगातार मजबूत हो रही सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की पकड़
मऊ की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 8557 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 22785 मत मिले हैं। वहीं, भाजपबा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 14228 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 351 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
11:21:30 AM
By-election result 2023 LIVE: भाजपा चार सीटों पर आगे, सपा-कांग्रेस को एक-एक सीट पर बढ़त
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा चार सीटों पर आगे हैं, जबकि कांग्रेस, सपा और झामुमो एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। बंगाल में ममता बनर्जी को झटका लगा है। यहां की धुपगुड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार तापसी राय आगे चल रही हैं।

8 Sept 2023
11:18:29 AM
Ghosi By Election Results 2023: घोसी में सात उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा को
यूपी की घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 7019 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 18946 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 11927 मत मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि सात उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा को मिले हैं। जन अधिकारी पार्टी के अफरोज आलम को 178, निर्दलीय उम्मीदवार प्रवेंद्र प्रताप सिंह को 178, रमेश पांडे को 106, पीस पार्टी के सनाउल्लाह को 116, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के मुन्नीलाल चौहान को 83 और आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के राजकुमार चौहान को 41 मत मिले हैं।

8 Sept 2023
11:12:51 AM
Dhupguri Bypoll Result 2023: बंगाल की धुपगुड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार 1571 मतों से आगे
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार तापसी राय 1571 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 8899 मत मिले हैं। वहीं, टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय को 7328 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 221 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
11:09:36 AM
Bageshwar Bypoll Result 2023: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से BJP उम्मीदवार 1700 मतों से आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 1700 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 15253 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 13553 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 585 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
11:06:09 AM
Dhupgudi Bypoll Result 2023 LIVE: धुपगुड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी 2500 वोट से आगे
बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार 2500 से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। यहां पांच सितंबर को वोट डाले गए थे।

8 Sept 2023
11:00:25 AM
Ghosi Bypoll Result 2023: UP की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह चार हजार मतों से आगे
यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 4067 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 14286 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 10219 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 224 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
10:50:31 AM
Dumri Bypoll Result 2023: झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी (Baby Devi) 1341 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 7313 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी (Yashoda Devi) को 5972 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 302 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
10:46:27 AM
Dhupguri Bypoll Result 2023: धुपगुड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे
बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस दूसरे और कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं।

8 Sept 2023
10:37:58 AM
Boxagagar Bypoll Result 2023: त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार आगे
त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार तफज्जल हुसैन 25478 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 27751 मत मिले हैं। वहीं, माकपा उम्मीदवार मिजान हुसैन को 2273 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 263 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
10:30:31 AM
By Election Result Live Updates2023: सात में से पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे है। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस तो यूपी की घोसी पर सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जिन सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे है, उसमें झारखंड की डुमरी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट शामिल है।

8 Sept 2023
10:26:20 AM
Dumri By Election Result 2023: डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी 1265 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 4134 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी रानी को 2859 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 144 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
10:17:11 AM
Ghosi By Election Result 2023: घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार
यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 1992 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 10334 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 8342 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 167 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
10:11:20 AM
Bageshwar By Election Result 2023 पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार 195 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 4554 मत मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास को 4359 मत मिले हैं। नोटा का बटन 155 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
10:02:01 AM
Puthuppally By Election Result 2023: पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन आगे
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन (Chandy Oommen) 8398 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 17034 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थामस (Jaick C Thomas) को 8636, जबकि भाजपा उम्मीदवार लिगिन लाल (Ligin Lal) को 1609 मत मिले हैं। नोटा का बटन 66 लोगों ने दबाया है।

8 Sept 2023
9:55:48 AM
Ghosi By Election Results 2023 Live Updates: सुधाकर सिंह की बढ़त कायम
यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बढ़त बरकरार रखी है। वे भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से1372 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा को 6844, जबकि भाजपा को 5472 वोट मिले हैं।

8 Sept 2023
9:49:53 AM
Bypoll Results 2023 LIVE: कांग्रेस प्रत्याशी दो सीटों पर आगे
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन (Chandy Oommen), त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भाजपा के तफज्जल हुसैन (BJP candidate Tafajjal Hossain), यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार (Congress candidate Basant Kumar) आगे चल रहे हैं।

8 Sept 2023
9:41:53 AM
By Election Results LIVE 2023: सात में से तीन सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त, एक पर भाजपा आगे
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर आइएनडीआइए गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) आगे है, जबकि एक सीट पर भाजपा (BJP) को बढ़त मिली हुई है। जिन राज्यों में आइएनडीआइए गठबंधन आगे हैं, उसमें केरल की पुथुपल्ली (Puthupally), यूपी की घोसी (Ghosi) और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट (Bageshwar Seat) शामिल है। भाजपा त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट (Boxanagar Seat) पर आगे चल रही है।

8 Sept 2023
9:35:00 AM
Ghosi By Election Results 2023 Live: घोसी से सपा उम्मीदवार 178 वोट से आगे
घोसी में पहले चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 3203 वोट मिले हैं, जबकि सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह चौहान को 3381 मत मिले हैं। सुधाकर सिंह 178 वोट से आगे चल रहे हैं।

8 Sept 2023
9:28:07 AM
Ghosi By Election Result 2023: घोसी में सपा उम्मीदवार आगे
यूपी के मऊ की घोसी सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दारा सिंह चौहान से है।

8 Sept 2023
9:22:01 AM
Bageshwar By Election Result 2023: बागेश्वर में कांग्रेस उम्मीदवार आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार 750 वोटों से आगे हैं। उनका सामना भाजपा की पार्वती दास से है।

8 Sept 2023
9:16:50 AM
Ghosi By Election Result 2023: घोसी में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी
यूपी की घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है। अब ईवीएम को खोला जा रहा है। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में हैं।

8 Sept 2023
9:05:57 AM
Dumri bypolls Result LIVE: डुमरी में साढ़े आठ बजे शुरू हुई मतगणना
झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी सीट पर मतगणना साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। यहां पांच सितंबर को वोट डाले गए थे। यहां से झामुमो उम्मीदवार बेबी रानी और आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी चुनावी मैदान में हैं।

8 Sept 2023
8:46:19 AM
Bageshwar Bypoll Result 2023 LIVE: बागेश्वर में भाजपा आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के बसंत कुमार से है।

8 Sept 2023
8:39:15 AM
Ghosi Bypoll Result LIVE: घोसी में भाजपा आगे
यूपी की घोसी सीट पर पहला रूझान सामने आ गया है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह से आगे चल रहे हैं। यहां पांच सितंबर को मतदान हुआ था।

8 Sept 2023
8:34:09 AM
Dumri by election results 2023: बेबी देवी या यशोदा, किसको मिलेगी जीत?
झारखंड की डुमरी सीट पर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी देवी और भाजपा-आजसू गठबंधन की यशोदा देवी के बीच मुकाबला है। मतगमा 14 टेबल पर 25 राउंड में की जाएगी। दोनों में से किसी भी जीत मिलती है तो विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।

8 Sept 2023
8:24:17 AM
Ghosi By Election result 2023 LIVE: घोसी में मतगणना जारी
घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती होगी। कुल 32 चरणों में मतगणना की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। मतगणना स्थल पर 14 टेबल बनाए गए हैं।

8 Sept 2023
8:17:57 AM
Tripura Bypolls Result 2023 LIVE: त्रिपुरा में मतगणना केंद्रों के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा
त्रिपुरा के सिपाहीजला में धनपुर और बॉक्सनगर में उपचुनावों की मतगणना को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दोनों विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को वोट डाले गए थे।

8 Sept 2023
8:15:48 AM
Ghosi bypoll result 2023 LIVE: मऊ में बढ़ाई गई सुरक्षा
घोसी उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। उससे पहले, यूपी के मऊ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के लिए एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

8 Sept 2023
8:13:56 AM
Ghosi by election result 2023: यूपी की घोसी सीट पर कितना हुआ मतदान?
यूपी की घोसी सीट पर मंगलवार (पांच सितंबर) को हुए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 49.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है।

8 Sept 2023
8:10:23 AM
By election result 2023 LIVE: छह राज्यों की सात विधानसभा पर उपचुनाव की मतगणना जारी
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव हुए थे। आज वोटों की गिनती जारी है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है।

8 Sept 2023
8:07:32 AM
Bageshwar by election result 2023: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर कितना हुआ मतदान?
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच

8 Sept 2023
8:04:42 AM
Dhupguri by election result 2023: बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर कितना हुआ मतदान?
बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर पांच सितंबर को 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की लड़ाई है।

8 Sept 2023
8:02:17 AM
Dumri by election result 2023: झारखंड की डुमरी सीट पर कितना हुआ मतदान?
झारखंड की डुमरी सीट पर 63.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पांच सितंबर यानी मंगलवार को वोट डाले गए

8 Sept 2023
7:43:53 AM
By Election Results 2023 LIVE: किन सीटों पर हुआ उपचुनाव?
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव (By-election) हुआ। इन सीटों में यूपी की घोसी (Ghosi), बंगाल की धुपगुड़ी (dhupguri), केरल की पुथुपल्ली (Puthupally), झारखंड की डुमरी (Dumri), उत्तराखंड की बागेश्वर (Bageshwar), त्रिपुरा की धनपुर (Dhanpur) और बॉक्सानगर सीट (Boxanagar Seat) शामिल है।

8 Sept 2023
7:28:00 AM
Bypoll Results Live 2023: यूपी की घोसी सीट पर सभी की टिकी निगाहें
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) और सपा के सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बीच मुकाबला है। घोसी सीट मऊ जिले के अंतर्गत आती है।

8 Sept 2023
7:26:40 AM
By Election Results Live 2023: किन राज्यों में हुआ उपचुनाव?
पांच सितंबर को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इसमें यूपी, उत्तराखंड, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा शामिल हैं।