#शादी का झांसा दे युवती को होटल ले जाकर बनाए संबंध, बाद में की मारपीट; केस दर्ज#

लुधियाना में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एसएएस नगर के गांव बलोगी की युवती से शहर के एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, यही नहीं उसे होटल में ले जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और उससे मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। वह इन्हीं फटे हुए कपड़ों में थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में एसएएस नगर के गांव बलोगी निवासी युवती ने बताया कि वह मोहाली बलौगी में पीजी किराये पर लेकर रहती थी। यहां पर अगस्त 2022 में वह गांव लोहारा के रमिंदर सिंह के साथ हुई थी। वह उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने उसे अपने रिश्तेदारों के साथ भी मिलवाया था। परिवार ने कहा था कि वह बेटी की शादी के बाद बेटे की शादी उसके साथ करवा देंगे। मगर वह अब ऐसा नहीं कर रहे थे। वह अक्सर उसके घर पर भी आती थी और वह उसके साथ घर पर भी अवैध संबंध बनाता था।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी
रमिंदर सिंह उसे शुक्रवार को सुख रेजेंसी में लेकर गया था, यहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उससे पैसों की मांग करने लगा था। जब उसने इसका विरोध किया तो रमिंदर सिंह ने उसके साथ मारपीट की और उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकियां देने लगा। यही नहीं वह उसका मोबाइल पैसे भी अपने साथ ले गया।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
पुलिस ने युवती की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 2 में आपराधिक मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सोना सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।