#लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा ग्रुप में गैंगवार, पेशी पर आए प्रदीप को किया गोलियों से छलनी#

पंजाब में एक बार फिर गैंगवार देखने को मिला है। मोहाली के खरड़ में पेशी के लिए जा रहे लॉरेंस बिश्नोई के गुंडों ने बंबीहा ग्रुप के गुरमीत और प्रदीप पर गोलियों से हमला किया। इस हमले में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों गुरलाल मर्डर केस से संबंधित मामले में पेशी के लिए चंडीगढ़ अदालत जा रहे थे।
लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा ग्रुप के बीच रंजिश में गुरमीत तथा प्रदीप पर सात गोलियां चलाई गईं। प्रदीप की घटनास्थल पर मौत हो गई। गुरमीत कुछ माह पहले ही बुडैल जेल से रिहा हुआ था।

क्या है गुरलाल मर्डर केस
लॉरेंस के करीबी और सोपू नेता गुरलाल को 10 अक्टूबर 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया में गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

गुरलाल बराड़ एक मॉल के बाहर अपनी गाड़ी में बैठकर किसी के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थी।आरोपितों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। गुरलाल के सिर में गोली लगने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया था। पुलिस और गुरलाल के दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।