किसानों के लिए धान क्रय केंद्र विकासनगर बाजार से बाहर खोला जाए

विकासनगर

किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

आज धान क्रय केंद्र विकासनगर में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आप नेता ने कहा कि विकासनगर में धान क्रय केंद्र खोला गया है ,धान क्रय केंद्र से किसानों को 15 दिन बाद का टोकन दिया जा रहा है और धान क्रय केंद्र पर मात्र 1 कांटे से किसानों का धान तोला जा रहा है, लेबर भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है,
साथ ही बे मौसमी बारिश ने किसानों की धान की फसल बर्बाद कर दी है ,वहीं धान क्रय केंद्रों पर किसानों की दुर्दशा हो रही है । उन्होंने कहा कि किसानों के लिए धान क्रय केंद्र पर एक और कांटा और धान क्रय केंद्र मार्केट से बाहर खोला जाए और लेबर बढ़ाई जाए जिससे कि किसानों का धान समय से खरीदा जा सके। वहीं धान क्रय केंद्र के वरिष्ठ विपणन अधिकारी रंजना ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए धान क्रय केंद्र में धान की तोल के लिए कांटे लगाए हुए हैं , अगर कमी पड़ेगी तो अन्य कांटों एवं मजदूरों की भी व्यवस्था बढाई जाएगी ।