#बनारस में हल्की बारिश से सुहाना हुआ मौसम, सूरज की तपिश गायब,भीषण गर्मी से राहत#

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बढ़ते तापमान पर ब्रेक के बाद अब एक बार फिर बारिश के बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार देर रात हुई हल्की बारिश के बाद से मौसम बदल गया है। ठंडी-ठंडी पछुआ हवा बह रही है। मौसम सुहाना हो उठा है। गुरुवार सुबह से धूप नहीं निकली। करीब 10 बजे धूप निकली लेकिन तपिश ना के बराबर रही। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। अगले दो तीन दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं। दिन से लेकर रात तक बादलों का असर दिखने का अनुमान जताया गया है। गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात भी हो सकती है। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अप्रैल के माह में 25 दिन तक भीषण गर्मी और लू का सामना कर चुके लोगों को राहत भरे मौसम का अभी कुछ दिन और आनंद मिलेगा। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अप्रैल के माह में 25 दिन तक भीषण गर्मी और लू का सामना कर चुके लोगों को राहत भरे मौसम का अभी कुछ दिन और आनंद मिलेगा।